vakyam rasatmakam kavyam – Kavya Lakshan [ काव्य लक्षण ] Kavya ke Lakshan in Hindi – For Competitive Exams | #HindiGrammarB2A
[ काव्य प्रयोजन]: https://youtu.be/JE8UzOhqZ-0
[ काव्य हेतु ]:- https://youtu.be/Gyzh_-Coteo
[ काव्य लक्षण ]: https://youtu.be/N9kkf-pRjgg
[ व्यंजना शब्द शक्ति ] : https://youtu.be/nW_FW8Mryog
[ शब्द शक्ति ]: https://youtu.be/tRDEa58lLrw
[ रामभक्ति काव्य ]: https://youtu.be/Wpexn7vRc2I
[ सूफी काव्य ] : https://youtu.be/s4n20qGxP_E
[ संतकाव्य ]: https://youtu.be/OpSiqYBjTpw
काव्य लक्षण
समय – समय पर देश के विद्वानों ने काव्य के जो लक्षण निर्धारित किए हैं , वे निम्न हैं –
संस्कृत के आचार्य
1 आचार्य भामह के अनुसार – ‘शब्दार्थों सहितौ काव्यम् गद्यम पद्यं च द्विधा |”
(काव्यालंकार)
अर्थात् शब्द और अर्थ का संयोग काव्य है तथा यह काव्य दो प्रकार का होता है |
1 गद्य काव्य 2 पद्य काव्य
2 आचार्य मम्मट के अनुसार – “तददोषौ शब्दार्थों सगुणावनलंकृती पुन: क्वापि |”
(काव्यप्रकाश)
अर्थात् ऐसा शब्दार्थ जो दोष से रहित हो , माधुर्य ,ओज, प्रसाद आदि गुणों से युक्त हो तथा कभी – कभी अलंकार रहित हो तो उसे काव्य कहते हैं |
3 आचार्य विश्वनाथ के अनुसार – “वाक्यं रसात्मकं काव्यम्”
(साहित्यदर्पण)
अर्थात् रस से युक्त वाक्य ही काव्य है |
4 आचार्य जगन्नाथ के अनुसार – “रमणीयार्थप्रतिपादक: शब्द: काव्यम्”
(रसगंगाधर )
अर्थात् रमणीय अर्थ का प्रतिपादक शब्द ही काव्य कहलाता है |
5 आचार्य हेमचन्द्र के अनुसार – “अदोषौ सगुणौ सालंकारौ च शब्दार्थों काव्यम् |”
(काव्यानुशासन)
अर्थात् दोषों से रहित , गुणों व अलंकारों से युक्त शब्दार्थ काव्य कहलाता है |
6 आचार्य दण्डी के अनुसार – “शरीरं तावदिष्टार्थव्यवच्छिन्ना पदावली |”
(काव्यादर्श)
अर्थात् काव्य का शरीर तो इष्ट अर्थ से युक्त पदावली होता है |
7 आनंदवर्द्धन के अनुसार – “काव्यस्यात्मा ध्वनि: |” शब्दार्थ , शरीरं तावत्काव्यम् |
अर्थात् काव्य की आत्मा ‘ध्वनि’ और शब्दार्थ शरीर है |
Website:
www.hindigrammarb2a.com
Google Plus: https://plus.google.com/u/0/+HindiGrammarBeginners2Advanced
Twitter:
Tweets by IMKusumSharma
Web Search:
#HindiGrammarB2A, #HindiGrammerB2A
#Kavya #Lakshan #कवय #लकषण #Kavya #Lakshan #Hindi #Competitive #Exams #HindiGrammarB2A
vakyam rasatmakam kavyam – Kavya Lakshan [ काव्य लक्षण ] Kavya ke Lakshan in Hindi – For Competitive Exams | #HindiGrammarB2A